फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपिंगसेट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंपिंगसेट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी (कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दरगौली गांव में पंपिंगसेट की चपेट में आ जाने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे कोटवा सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर में दरगौली गांव निवासी नखनी देवी (70) पत्नी विश्वनाथ चौहान खेत में कार्य कर रहे बच्चों के लिए खाना लेकर गई थीं। खेत के बगल में दरगौली गांव के ही निवासी जयश्री गुप्ता अपने केले के खेत में पंपिंगसेट से सिंचाई कर रहे थे। नखनी देवी पीने के लिए पंपिंगसेट से पानी भरने लगीं। इसी दौरान उनकी साड़ी पंपिंगसेट में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन अपने निजी वाहन से कोटवा सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाने की एसओ विभा पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हुई है।
घटना से दोनों पक्ष सहमत हैं। इसलिए किसी ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें