फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एएनएम ने घर पर कराया प्रसव, प्रसूता की मौत

Wed, 18 Jan 2023 10:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

एएनएम गायत्री यादव ने कहा कि मंगलवार की सुबह लोग महिला को लेकर आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वाहन में ही महिला को देखा। बच्ची रास्ते में पैदा हो चुकी थी। महिला की हालत नाजुक होने की वजह से उसे लेकर सीएचसी पर गईं। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
सीएचसी परिसर में महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएचसी रामकोला के 100 मीटर दूर स्थित एएनएम के निजी आवास पर मंगलवार की सुबह एक महिला की प्रसव कराई गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत डीएम से की तो उन्होंने सीएमओ और तहसीलदार को मौके पर भेजा। दोनों अफसरों ने पहुंचकर घटना के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रामकोला थाना क्षेत्र के डम्मरछपरा गांव के निवासी धर्मेंद्र यादव की 25 वर्षीय पत्नी अंजू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मंगलवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे रामकोला सीएचसी के बगल में स्थित न्यू पीएचसी लाला छपरा लक्ष्मीगंज में तैनात एएनएम गायत्री यादव के निजी आवास पर ले गए।

वहां कुछ देर बाद अंजू ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजन विलाप करने लगे। परिजनों ने इसकी शिकायत डीएम रमेश रंजन और सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया से की।
विज्ञापन


डीएम ने जांच के लिए सीएमओ और कप्तानगंज के तहसीलदार को मौके पर भेजा। दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात रहे रामकोला सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. रविश श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह एक महिला आई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। उसे परिजन अपने घर लेकर चले गए।

 

विज्ञापन

आवास में प्रसव कराना नियम विरुद्ध : सीएमओ

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर गए थे। एएनएम ने अपने आवास में महिला का प्रसव कराया था। जब सीएचसी बगल में है तो आवास में प्रसव कराना नियम विरुद्ध है। इस मामले में एएनएम को निलंबित कर जांच बैठाई जाएगी। प्रथम दृष्टया जांच और पूछताछ में महिला की मौत का कारण प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होना सामने आया है।

एएनएम गायत्री यादव ने कहा कि मंगलवार की सुबह लोग महिला को लेकर आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वाहन में ही महिला को देखा। बच्ची रास्ते में पैदा हो चुकी थी। महिला की हालत नाजुक होने की वजह से उसे लेकर सीएचसी पर गईं। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें