फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शौचालय की मांग के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नरचोचवा गांव में प्रदर्शन करतीं महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। पिपरा बाजार क्षेत्र के नरचोचवा गांव में धर्मपुर टोला की महिलाओं ने शौचालय निर्माण के लिए विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि शौचालय निर्माण के लिए सरकारी सहायता की मांग को लेकर विभागीय अधिकारियों से कई बार मांग की गई, लेकिन अधिकारियों की तरफ से कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि इस टोले पर कई परिवार गरीब हैं। दस से अधिक परिवार में अब तक शौचालय नहीं बना सका है। शौचालय बनवाने के लिए बीते कई माह से विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारियों की तरफ से काई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज महिलाओं ने चेताया कि यदि शीघ्र उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मंजू, मीना, मालती, बैहसुतन, नेशा, तेतरी, कुसुम, शशिकाला, फूलपति, मालती, शनिचरी, सुनैना और ज्ञांती आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें