नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के पिपरिया नहर टोला की महिलाओं ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। लाभार्थियों में पोषाहार का वितरण नहीं होने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के बाद बीडीओ उषा पाल को दिए गए ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि पिपरिया नहर टोला में तैनात आगनबाड़ी कार्यकर्ता आगनबाड़ी भवन में नौनिहालों को नहीं पढ़ाती हैं। यही नहीं उपस्थिति रजिस्टर में भी वे गांव के बच्चों का फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें मिलने वाला लाभ बेच देती हैं। गांव की गर्भवती और धात्री महिलाओं में भी पोषाहार वितरण नहीं करती हैं। इन लोगों ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान अनारी, रेनू, गायत्री, शैला, प्रभावित, मीरा, कमलावती आदि मौजूद रहीं।