फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिंदूर खेला कार्यक्रम का आयोजन

Wed, 09 Oct 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के काली मंदिर परिसर में मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच चेतना महिला शाखा की तरफ से सिंदूर खेला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मां कात्यायनी और मां काली की पूजन कर महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सौभाग्यवती होने की कामना की।
विज्ञापन

मंच की अध्यक्ष मीनू जिंदल ने कहा कि सिंदूर को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा मान्यता यह है कि इससे पति की उम्र बढ़ती है। दुर्गा माता को चढ़ाया गया सिंदूर महिलाएं पहले खुद लगती हैं। फिर इसी सिंदूर को एक-दूसरे को लगाकर सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसकी शुरुआत बंगाल से हुई थी।
इस दौरान रश्मि टिबड़ेवाल, प्रिया टिबडे़वाल, नीलम रुंगटा, संगीता अग्रवाल, अनीता बगड़िया, रीना जिन्दल, दीपा अग्रवाल, पदमा अग्रवाल, गुंजन टिबड़ेवाल, निधि बगड़िया, सुनीता टिबरेवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें