गौरी श्रीराम (कुशीनगर)। सेवरही थाना क्षेत्र गणेशापट्टी स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार को 23 वर्षीय एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। उसका चेहरा जानवरों ने नोच दिया था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
बुधवार सुबह करीब दस बजे किसी ने शव देखकर शोर मचाया। वहां भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना डायल 112 और सेवरही थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की तथा सीओ तमकुहीराज को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह और सीओ फूलचंद कन्नौजिया ने भी मौके का निरीक्षण किया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। एसओ महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 23 वर्ष है। शव दो-तीन दिन पहले फेंका गया है। जानवरों ने चेहरे को नोचा है। इस वजह से शव की पहचान नहीं हो पा रही है। संवाद