पटहेरवा। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर नशे में धुत होकर घर में घुसकर बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है बीच बचाव करने आई दो महिलाओं के साथ भी आरोपी ने मारपीट किया। पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ घर ने घुसकर मारपीट करने की धारा के तहत केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।