फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत

Wed, 17 Sep 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को बाइक से टक्कर लग गई। गंभीर रूप से घायल होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस बाइक चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर पडरहवा निवासी चांदनी गौड़ (11) रोज की तरह मंगलवार को साइकिल से खडडा स्कूल जा रही थी। शाहपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से ठोकर लग गई। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां से हालत गंभीर देख गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव का गोरखपुर में पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाई चल रही है। वाहन चालक पुलिस हिरासत में है। थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है। चालक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें