फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला का अश्लील वीडियो किया वायरल, केस दर्ज

Thu, 04 Sep 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र की एक महिला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक युवक से मोबाइल पर करीब 18 माह से बात करती थी। अचानक महिला बात करने से मना कर दी तो युवक वीडियो कॉल पर बातचीत का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। इस मामले में रामकोला पुलिस ने महिला की तहरीर पर युवक पर केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला से नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मठिया खुर्द गांव निवासी छोटेलाल से संपर्क हुआ। दोनों के बीच मोबाइल से बात होने लगी। दोनों के बीच मिलना जुलना शुरू हो गया। करीब 18 महीने तक यह सिलसिला चला। किसी बात को लेकर महिला ने वीडियो कॉल पर अश्लील बात करने से मना कर दिया।
इससे नाराज छोटेलाल महिला से हुई वीडियो कॉल पर बातचीत का अश्लील वीडियो व ऑडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वॉयरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर महिला परेशान हो गई। महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस इस मामले में छोटेलाल पर केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें