मंसाछापर। बुधवार को खिरकिया दुर्गा मंदिर में पूजा करने के दौरान पडरौना शहर के साहबगंज दक्षिणी निवासी अर्चना देवी के गले से सोने की चेन किसी ने उड़ा दी। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
अर्चना देवी ने तहरीर में बताया कि मंदिर परिसर में भीड़ के दौरान कुछ महिलाओं ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह असंतुलित होकर गिर पड़ीं। उसी दौरान किसी महिला ने उनके गले से करीब 15 तोला सोने की चेन निकाल ली। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों के साथ चैन की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। संवाद