फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थिति में बिस्तर पर मिला महिला का शव, जांच शुरू

Fri, 10 Jan 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में घर के बिस्तर पर 42 वर्षीय महिला का शव मिला। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सहबजवा टोला निवासी यशवंत शर्मा की 42 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी का बृहस्पतिवार को उनके कमरे के बिस्तर पर शव पड़ा था। ससुराल पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना मृत महिला के मायके वालों को दी। वहां पहुंचे मायके के लोगों ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। ि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें