फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रात में टहलने निकली महिला दो बच्चों समेत लापता

Tue, 06 Aug 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। घर से टहलने निकली महिला दो बच्चों समेत लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली। पति की तहरीर पर देर रात पटहेरवा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत की गंडक काॅलोनी निवासी स्वतंत्र सिंह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात आठ बजे उनकी पत्नी प्रीति सिंह दस वर्षीय बेटी व आठ साल के बेटे के साथ नहर की पटरी पर टहलने निकली थीं। देर रात तक वापस नहीं आई। कई दिनों तक खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पटहेरवा राकेश रोशन सिंह का कहना है कि प्रथम दृश्य मामला पति-पत्नी में विवाद का लगता है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर हर बिंंदु की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें