फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 14 ब्लॉकों के 254 सीटों पर मतदान आज, पोलिंग पार्टियां पहुंचीं

Tue, 06 Aug 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विभिन्न कारणों से रिक्त हुए तीन प्रधान व एक बीडीसी सदस्य समेत 254 पद के लिए मंगलवार को होेने वाले मतदान को लेकर चार ब्लाॅकोंं से 15 पोलिंग पार्टियां सोमवार की दोपहर में रवाना हुईं। सभी पोलिंग पार्टिंया शाम पांच बजे तक बूथों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वैभव मिश्र के हवाले से डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सेवरही, दुदही व पडरौना से दो-दो व विशुनपुरा ब्लाॅक की नौ पोलिंग पार्टियां सोमवार को रवाना की गई हैं। मंगलवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इस दिन पड़े मतों की गणना आठ अगस्त को होगी। मतदान बैलेट पेपर से होगा। उन्होंने बताया कि 14 ब्लाॅकों के 254 सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया होनी थी, जिसमें प्रधान पद के पांच, बीडीसी के 10 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 239 सीट शामिल रहे। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति पद के लिए प्रत्याशी न मिलने के कारण बाकी सीटों पर कोई नामांकन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें