फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छठ व्रती महिला को सांप ने काटा, मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जोकवा बाजार। छठ महापर्व के दौरान एक व्रती महिला को रविवार की शाम जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को सीएचसी फाजिलनगर लेकर पहुंचे। डाॅक्टरों ने महिला को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के भूलन छपरा गांव निवासी ममता कुशवाहा (25) ने रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर घर लौट कर पूजा की तैयारी में जुटी हुई थीं। इसी दौरान सामानों के बीच एक सांप ने महिला को डस लिया। महिला के शोर मचाने परिजन उसे लेकर सीएचसी फाजिलनगर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने महिला की जांच के बाद तत्काल मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डाॅक्टरों की निगरानी में महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें