फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला से छेड़खानी और उसके पति से मारपीट कर सोने की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी मदरहा पुल के पास वारदात, चार युवकों पर बाइक से पीछा करने का आरोप
विज्ञापन

चार नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश
मथौली (कुशीनगर)। मथौली से मायके जा रही महिला के साथ छेड़खानी और उसके पति के साथ मारपीट कर 12 ग्राम की सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बाइक पर सवार चार लोगों ने महिला का पीछा कर पकड़ी मदरहा पुल के पास सुनसान जगह पर ऑटो रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अक्तूबर को वह अपने पति के साथ ऑटो से मायके अजीजनगर जा रही थीं। आरोप है कि मथौली से तीन बाइक पर सवार लोग उनके ऑटो का पीछा करने लगे। पकड़ी मदरहा पुल के पास सुनसान स्थान पर आरोपियों ने ऑटो रुकवा लिया। इसके बाद उनके पति के साथ गाली-गलौज की और महिला के गले से सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपियों पर मारपीट और छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने तहरीर में घटना का वीडियो बनाने और उसे मायके पक्ष के लोगों को दिखाने की बात भी कही है। उन्होंने पकड़ी मदरहा निवासी रोशन सिंह, आकाश उर्फ सतई, राज चौरसिया और अंकित सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें