फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक नहर में कूदी महिला, तलाश तेज

Sat, 06 Sep 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही स्थित बनरहा रेग्युलेटर बड़ी गंडक नहर में शुक्रवार को करीब सुबह सात बजे एक बुजुर्ग महिला ने छलांग लगा दिया। नहर में कूदते देख लोगों ने देखा, लेकिन जब तक कोई उसे बचाने के लिए कोई आगे आते महिला पानी के तेज बहाव में बह कर आगे निकल गई। काफी तलाश के बाद महिला का पता नहीं चल सका है। अभी भी तलाश जारी है।
विज्ञापन

सेवरही स्थित बनरहा रेग्युलेटर के पास सुबह करीब सात बजे एक महिला ने बड़ी नहर मे छलांग लगा दी। मौजूद लोगों के अनुसार महिला साड़ी पहनी हुई थी और नाटे कद की थी। लोगों का कहना है कि इस समय नहर में पानी भी ज्यादा है और तेज बहाव भी। वहीं सेवरही नगर पंचायत के विकास साहू ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनका परिवार इलाज कराने बाहर गया था। उनकी 60 वर्षीय मां राजमती देवी थोड़ी मंद बुद्धि की हैं, जो सुबह से घर से कहीं चली गईं। पता चला है कि कोई महिला नहर में कूद कर लापता हो गई है। उन्होंने इस मामले खोजबीन करने की गुहार लगाई है। इस घटना के संबंध में सेवरही थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी और मौके पर काफी छानबीन किया गया लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें