फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में घायल महिला की मौत

Wed, 10 Apr 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के डुमरभार गांव हरैया टोला पर जमीन को लेकर 19 मार्च को मारपीट हो गई। इसमें गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। सोमवार की देर शाम इसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर पटीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरैया टोला की रहने वाली 80 वर्षीय जोनिया देवी अपने मायके में तीन बेटों के साथ रहती थीं। इनके दोनों भाइयों की मौत हो चुकी है। जमीन को लेकर पटीदारों से 19 मार्च को मारपीट हो गई। जोनिया देवी के सिर में चोट लग गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। उनके बेटे गोविंद शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि कार्रवाई के बजाए पुलिस मामले को मैनेज कराने मेें जुट गई। दोपहर तक आरोपियों और पीड़ि़त के बीच सिपाहियों ने पंचायत कराई। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें