कसया। स्थानीय कस्बे से रविवार को प्रेमवलिया आ रही एक कार की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर दो मां कोटेश्वरी नगर प्रेमवलिया निवासी जमुनी देवी शाम के समय गांव में ही रोड के किनारे बैठी थीं। तभी कार चालक अपनी कार को अपने घर ले जाने के लिए मोड़ा तब तक जमुनी (70) कार की चपेट में आ गईं।