पडरौना। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के सेहत की जांच हुई। तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 107 मरीजों की स्वास्थ्य जांच हुई। इसमें उल्टी दस्त, बुखार, पेट दर्द, चर्म रोग के मरीज अधिक मिले। आए हुए मरीजों को डॉक्टरों ने इलाज के बाद दवांए देकर स्वस्थ्य रहने के लिए सलाह दिया। टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेकुआटार में 51 मरीजों की जांच हुई। इसमें ज्यादातर चमड़ी, बुखार, पेट में दर्द, कान में दर्द सीने में दर्द, ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज थे। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार करमैनी स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र डॉक्टरों ने नेत्र व चर्म रोग, पेटदर्द व खांसी सहित विभिन्न रोगों का इलाज व परीक्षण किया, इलाज के लिए 25 मरीज आए थे। डॉ. संजय कुमार ने बताया की आरोग्य मेले के आयोजन से मरीजो की संख्या बढ़ी है।