जौरा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा की महिला को कसया एसडीएम ने बैनामे के तीन वर्ष बाद जमीन पर कब्जा दिलाया। पीड़ित महिला बीते तीन वर्ष से तहसील का चक्कर लगा रही थी।
चौरा खास थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी उर्मिला देवी ने गांव के ही श्रीराम यादव से तीन साल पहले जमीन बैनामा लिया था। खारिज दाखिल भी हो गया था, लेकिन कब्जा नहीं मिला था। जमीन पर कब्जे के लिए वह डीएम समेत सभी अधिकारियों से शिकायत कर चुकी थीं। शनिवार को उन्होंने चौराखास थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में आए एसडीएम डॉ. संतराज बघेल को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने तत्काल कानूनगो ओमप्रकाश, लेखपाल कन्हैया यादव, अमित चौधरी के अलावा थाने के नायब दरोगा जितेंद्र सिंह के साथ दो सिपाहियों की टीम गठित कर मौके पर भेजा। पुलिस और राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश कर कब्जा दिला दिया।