फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ब्लैकमेलिंग के आरोपी को महिला ने कराया गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में साइबर उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के आरोप में बरवापट्टी क्षेत्र के इंदर चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो की स्क्रीनशॉट ली और आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर महिला को भेज दी।
विज्ञापन

वह महिला पर बातचीत का दबाव बनाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। परेशान महिला ने आरोपी को मिलने के बहाने बुलाया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें