फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आई महिला, मौत

Mon, 23 Mar 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
करंट की चपेट में आई महिला की मौत के बाद रोते विलखते परिजन। सोशल मीडिया
विज्ञापन
जोकवा बाजार। कपड़ा प्रेस करते समय रविवार को करंट की चपेट में आने से जौरा बाजार की महिला की मौत हो गई। करंट लगने से शुभावती देवी (28) अचेत होकर कमरे में गिर गईं। परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जौरा बाजार निवासी शुभावती देवी रविवार की सुबह घर का कार्य निपटाने के बाद कपड़े प्रेस कर रहीं थी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। उनके पति जय राम साहनी कमरे पहुंचे तो फर्श पर अचेत देख चिल्लाने लगे। उन्हें परिवार के लोग शुभावती को सीएचसी ले गए। शुभावती की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। संवाद

करंट की चपेट में आई महिला की मौत के बाद रोते विलखते परिजन। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें