मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के धांगड टोली में सोमवार देर शाम को संदिग्ध हालात में 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। घटना के बाद से घरवाले फरार हैं।
गांव के गोविंद प्रसाद की पत्नी सोना देवी की शाम करीब सात बजे मौत हो गई। घटना के बाद से परिजन फरार हो गए। मृतका की सगी बहन की सूचना पर देर शाम पुलिस पहुंच गई। लोगों का कहना था कि पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं थे। बिहार निवासी मृतका के मायके पक्ष के लोग चल दिए हैं। एसओ मनोज वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकता है। घटना की जांच की जा रही है। संवाद