फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में महिला की मौत, तीन घायल

Tue, 13 Aug 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। खड्डा थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब 9 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र की 55 वर्षीय जरुन निशा खड्डा थाना क्षेत्र के सारंग छपरा गांव में यशवंत के साथ रिश्तेदारी में जा रही थीं। इस बीच सोहरौना गांव के समीप सीओ कार्यालय के पास तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जरुन निशा को मृत घोषित कर दिया और घायल यशवंत को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, सोहरौना गांव के ही समीप एक दूसरी दुर्घटना में अनियंत्रित बाइक से गिरकर खड्डा निवासी दिलीप व सहाबुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दिलीप मदनपुर गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें