फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चारा काटने गए व्यक्ति का गन्ने के खेत में मिला शव

Tue, 13 Aug 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दोघरा के टोला मुसहरी पट्टी सरेह में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का गन्ने की खेत में शव मिला। शव मिलने की सूचना पर लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान मृतक के परिजन भी वहां पहुंचे और शिनाख्त करते हुए बताया कि रविवार की शाम मृतक चारा काटने के लिए घर से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दोघरा के टोला मुसहरी पट्टी निवासी राजकुमार पासवान उम्र 45 वर्ष रविवार की शाम करीब चार बजे घर वालों से बताकर चारा काटने निकले थे। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों के घर भी परिजनों ने फोन कर पता किया, लेकिन देर रात तक कहीं भी पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोग सरेह की तरफ गए तो देखा कि गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। यह देख लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तभी परिजन भी वहां पहुंचे और मृतक के रूप में राजकुमार पासवान की शिनाख्त की। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आये। इसकी सूचना मिलते ही थाने से पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि, परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें