फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाई को राखी बांधने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा के मंदिर के समीप भाई को राखी बांधने बेटे के साथ बाइक से जा रही धर्मशाला मंदिर के साधु जायसवाल की 55 वर्षीय पत्नी सविता देवी की हादसे में मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष में चीख-पुकार मच गई। रक्षाबंधन का त्योहार गम में बदल गया। बाइक चला रहा बेटा और बीच में बैठी पोती बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


रामकोला कस्बे के वार्ड नंबर 12 धर्मशाला मंदिर के साधु जायसवाल की पत्नी सविता देवी शुक्रवार को सुबह नौ बजे बड़े बेटे 30 वर्षीय संदीप जायसवाल के साथ बाइक से नौ वर्षीय पोती को लेकर गोरखपुर जिले के कुसम्ही अपने भाई को राखी बांधने निकली थी। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग के रामपुर बगहा मंदिर के समीप रामकोला की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन से बाइक टकरा गई। सविता देवी सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें कप्तानगंज सीएचसी भेजा। वहां डाक्टर ने सविता देवी को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहा संदीप और बीच में बैठी पोती को चोटें नहीं लगी है। संदीप हेलमेट पहना था। मौत की खबर मिलने के बाद घर वाले रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। एसओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि रामकोला पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें