फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में महिला की मौत, नहीं हो सकी पहचान

Sun, 12 Jul 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गंभीरिया के सामने खिरकिया-बिहार मुख्य मार्ग पर शनिवार की भोर में वाहन की टक्कर से करीब 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार भोर करीब चार बजे राहगीरों ने सड़क किनारे एक महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर बांसी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही थी और शुक्रवार को भी उसे इसी इलाके में घूमते देखा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पडरौना ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को सुरक्षित रखवाया गया है ताकि परिजनों के सामने आने पर उसकी शिनाख्त कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें