फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत

Fri, 12 Jan 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खभराभार गांव की संगीता देवी की मौत के बाद रोती बिलखती मां कलावती देवी।
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के कांशीराम आवास के पास संचालित निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की मां कलावती साहनी ने कप्तानगंज थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी बेटी संगीता की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खभराभार में हुई है। गांव की आशा उनकी बेटी का प्रसव कराने के लिए इस निजी अस्पताल में 28 दिसंबर को भर्ती कराई थी। यहां ऑपरेशन के बाद बेटी पैदा हुई, लेकिन मरीज की हालत बिगड़ने लगी। उसके बाद भी अस्पताल के लोगों ने दवा देकर घर भेज दिया था। सुधार नहीं होने पर बृहस्पतिवार को पुनः अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के लोगों ने खून की कमी की बात कही। तब तीन यूनिट खून लेकर चढ़ाया। इसी दौरान शाम को संगीता की मौत हो गई।
इसकी सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा किए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बेटी की मौत से सदमे में आई मां कलावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें