फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले से महिला की मौत

विज्ञापन
जानवर के हमले से महिला की मौत के बाद मौके पर जुटी लोग की भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
जंगली जानवर के हमले से महिला की मौत
विज्ञापन

खड्डा। क्षेत्र से सटे बिहार के लौकरिया थाना क्षेत्र के बैरिया कला गांव के निकट खेत की निराई करने की महिला की मौत हो गई। उसके बदन पर किसी जानवर के काटने और पंजे के निशान पाए गए हैं। किसी जंगली जानवर के हमले में महिला की मौत हुई है। गांव के लोगों ने आशंका जताई है कि महिला बाघ या तेंदुआ के हमले की शिकार हो सकती है। वन विभाग और पुलिसकर्मियों का कहना है कि जांच की जा रही है।
बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल के समीप लौकरिया थाना क्षेत्र के बैरिया कला गांव की गुलबदनी देवी (40) खेत में धान की निराई करने गई थीं। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचीं तो परिजन उनकी तलाश में निकले। खेत में जाकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के बदन पर कई जगह किसी जानवर के काटने और पंजे के निशान थे। लोगों ने इसकी सूचना गांव में जाकर दी। शोर मचाया कि बाघ ने महिला को मार डाला है। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस और वनकर्मियों को दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वन विभाग की जांच के बाद ही जानवर के संबंध में पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि बाघ के हमले में महिला की मौत की सूचना मिली है। एएसआई सुशील सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है। वन विभाग की टीम के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि किस जानवर के हमले में महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें