फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातहतों की गश्त जांचने साइकिल से निकले सीओ

विज्ञापन
साइकिल से गश्त करते सीओ। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मातहतों की गश्त जांचने साइकिल से निकले सीओ
विज्ञापन

पडरौना। जिले में पुलिस गश्त की हकीकत जानने के लिए सर्किल अफसर आम लोगों की तरह निकल रहे हैं। सीओ खड्डा ने रविवार की शाम साइकिल चलाकर क्षेत्र में पुलिस की गश्त की हकीकत जानी। इस दौरान लापरवाही मिलने पर उन्होंने सिपाहियों को फटकार लगाई। भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि आगे भी इसी तरह से जांच जारी रहेगी।
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की पिकेट और गश्त की ड्यूटी लगाई जाती है। हालांकि, कुछ जगहों पर गश्त पर निकले सिपाही क्षेत्र में जाने के बजाय आराम फरमाते हैं। इसकी शिकायत किसी ने एसपी धवल जायसवाल से की। इस पर एसपी ने जांच के निर्देश सभी क्षेत्राधिकारियों को दिए थे। इसके बाद से सर्किल अफसर अपने-अपने क्षेत्रों में जांच कर रहे हैं। रविवार की शाम खड्डा सर्किल के सीओ संदीप वर्मा साइकिल से सादे कपड़ों में गश्त पर निकले। एक पर्यटक की तरह वह साइकिल चलाते हुए करीब 50 किलोमीटर तक निकल गए।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र में ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद सिपाहियों की मुस्तैदी परखी। इस दौरान सामने आया कि तैनात पुलिसकर्मी बेहद ही लापरवाह बने हुए हैं। उनकी वर्दी भी दुरुस्त नहीं है। इस पर सिपाहियों को फटकार लगाते हुए सीओ ने सजगता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सिपाहियों की मुस्तैदी की जांच की जा रही है। लापरवाही सामने आने पर दो सिपाहियों को चेतावनी दी गई। इस तरह से आगे भी जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें