टेकुआटार। क्षेत्र के भटही राजा गांव में सोमवार की दोपहर एक महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार को लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी 55 वर्षीय लीलावती देवी कपड़ा प्रेस कर रहीं थीं। उसी दौरान प्रेस में करंट उतर गया, जिसके चपेट में आने से लीलावती गंभीर रूप से झुलस गईं।