तमकुहीरोड। सेवरही थाने के सामने रविवार रात करीब 10.30 बजे के आस पास एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। इससे चालक घायल हो गया। रकबा दुलमा पट्टी निवासी अख्तर हुसैन (28) रविवार को रात में बनरहा से बभनौली की तरफ से स्कार्पियो से जा रहा था। सेवरही थाना गेट के सामने मुख्य सड़क पर ट्रांसफार्मर लगे पोल से टकरा गया।