फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आई महिला की मौत

Thu, 07 Nov 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के नदवाबिशुनपुर में बुधवार की दोपहर घर की सीढ़ी पर बैठी महिला करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई। परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज रविंद्रनगर भेज दिया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर प्रवीण कुशवाहा की पत्नी अंजू कुशवाहा (30) तीन माह के बेटे को गोदी में लेकर घर की सीढ़ी पर बैठी थीं। उसी दौरान गांव के मदरसा के पास रखे ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट हो गई। इससे आसपास के कई घर में अर्थिंग होने से करंट उतर गया। करंट लगने से अंजू अचेत होकर सीढ़ी से नीचे गिर गईं। उनकी गोद में बैठा तीन वर्षीय बेटा छिटक गया। जेई डीएन शर्मा ने बताया कि परिजन यदि पोस्टमार्टम करवाते हैं, तो बिजली निगम की तरफ से जांच कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें