फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। कस्बे के वार्ड संख्या 11 नेहरूनगर में शनिवार शाम बिजली के बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

नेहरूनगर निवासी ममता देवी शनिवार शाम घर में बिजली के बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगा रही थीं। इसी दौरान बोर्ड में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ीं। कुछ देर बाद उनका बड़ा बेटा दीपू कमरे में पहुंचा तो मां को अचेत पड़ा देख शोर मचाने लगा। परिजन उन्हें तत्काल तुर्कहां सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
ममता के पति रवि श्रीवास्तव आजीविका के लिए बेंगलुरु में काम करते हैं। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी ममता ही संभालती थीं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें