कसया। शहर के वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर (पिपरहिया) में शनिवार को छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई एक महिला गश खाकर जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे कसया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
वीर अब्दुल हमीद नगर निवासी सितारा (40) शनिवार को छत पर कपड़ा सुखाने गई थी। परिजनों ने बताया कि छत पर कपड़ा डालने के दौरान वह गश खाकर छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी होते ही कसया सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। महिला का एक 11 वर्षीय बच्चा है। उसके पति की मौत पहले ही हो चुकी है। कसया एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि परिजनों की तरफ से पुलिस को इसके बारे में सूचना नहीं दी गई है।