फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 25 Sep 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग निवासी एक बुजुर्ग महिला रविवार की देर शाम सरगटिया के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर से गुजर रहे सांसद ने उन्हें कोटवा सीएचसी भेजवाए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पनियहवा-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग 28-बी स्थित सरगटिया गांव की पास रविवार की शाम करीब सात बजे पटेरा बुजुर्ग निवासी अलेमून पैदल की कहीं जा रहीं थी। उसी दौरान वे किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर से गुजर रहे सांसद विजय कुमार दुबे ने घायल महिला को देख तुरंत कोटवा सीएचसी भेजवाते हुए पुलिस को सूचना दी। कोटवा सीएचसी पहुंची महिला का इलाज के दौरान ही मौत हो गई। पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया एसओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें