कुशीनगर में कोरोना से महिला की मौत, 25 लोग मिले संक्रमित
पडरौना। मंगलवार को जिले में कोरोना के 25 नए मामले आए। बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती संक्रमित महिला की मौत हो गई है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 4926 और मृतकों की संख्या 49 हो गई है। 22 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 222 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार, जिले में अब तक 142841 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। मंगलवार को कुल 3168 लोगों की जांच की गई। शाम तक आई 2145 लोगों की रिपोर्ट में 2120 की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 25 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। नए संक्रमितों में मोतीचक क्षेत्र के तीन, फाजिलनगर क्षेत्र के पांच, नेबुआ नौरंगिया के दो, खड्डा के दो, दुदही के दो, कप्तानगंज के दो, कसया के एक, पडरौना, एक, रामकोला के एक, तमकुहीराज के दो व हाटा के दो मरीज हैं। इसके अलावा 22 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4655 हो गई है। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती पटहेरवा थाना क्षेत्र की एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 49 हो गया है। अब जिले में 222 एक्टिव केस हैं।