फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गृहकलह में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

Wed, 15 Jan 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव तेलगांवा निवासी एक महिला ने सोमवार को देर शाम पारिवारिक कलह के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को महिला ने इसकी जानकारी दी। परिजनों ने 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना क्षेत्र के गांव तेलगांवा निवासी नूरजहां (45) पत्नी रज्जाक सोमवार को देर शाम परिवार में कुछ विवाद होने के बाद घर से नाराज होकर कही चली गई और जहरीला पदार्थ खाकर घर आ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को महिला ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। उसकी बात सुनते ही परिवार के लोग आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पर लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताकर मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज लेकर जाते समय रास्ते में देर रात को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत होने के बाद परिजनों ने जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें