फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति के घर में साथ रहने की जिद पर टाॅवर पर चढ़ी महिला, एक घंटे बाद उतरी

Fri, 15 May 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सरगटिया करनपट्टी में टावर पर चढ़ी महिला को देखने के लिए जुटी भीड़।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के सरगटिया करनपट्टी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर महिला पति के घर में साथ रखने की मांग को लेकर मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ता देख लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। थाने ले जाकर पुलिस ने पति को बुलाया। समझाने-बुझाने के बाद शांतिभंग की आशंका में पति-पत्नी को एसडीएम न्यायालय ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के ठकरहा थाना क्षेत्र के जगीरहा गांव के पारस राम की पुत्री शोभा देवी (26) की पहली शादी वर्ष 2014 में जमुआन गांव निवासी संदीप प्रसाद से हुई थी। उनके दो पुत्र हैं।
वर्ष 2023 में दोनों के बीच संबंध विच्छेद हो गया। पंचायत के फैसले के अनुसार, बड़ा पुत्र शुभम पिता के साथ रहने लगा, जबकि छोटा पुत्र प्रिंस मां के पास रह गया। इसके बाद शोभा देवी ने दवनहा निवासी मुन्ना यादव से कोर्ट मैरिज कर ली।
आरोप है कि शादी के बाद पति ने पहले उसे दियारा क्षेत्र के भगवानपुर में रखा और बाद में सेवरही कस्बे के पुरानी बाजार में किराये का मकान लेकर रहने लगा। महिला पति के पैतृक घर में उसके साथ रहना चाहती थी। इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। महिला का आरोप है कि बुधवार शाम जब वह पति के दवनहा स्थित घर पहुंची तो वहां पति और उसके परिजनों ने मारपीट की।
विज्ञापन

इससे नाराज होकर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला ने खुद मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सेवरही थाने के एसआई रंजीत सिंह बघेल और एसआई राजेश यादव टीम के साथ पहुंचे। काफी देर तक पुलिस और महिला के बीच मोबाइल पर बातचीत होती रही। महिला पति के घर में साथ रखने की मांग पर अड़ी रही। काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला नीचे उतरी। पुलिस उसे थाने ले गई। वहां उसकी बात सुनी गई। बाद में पुलिस ने उसके पति मुन्ना यादव को भी बुलाया और समझाकर साथ रहने की सलाह दी। एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को शांतिभंग में एसडीएम कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें