फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला ने लगाया गला दबाकर दुष्कर्म का आरोप

Sat, 04 May 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। तरयासुजान थाना क्षेत्र की महिला ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस आरोपी के घर पहुंची, परंतु वह मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन



पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह अपनी दो बेटियों के साथ घर रहती है। उसके पति बाहर काम करते हैं। उसके घर के बगल में रहने वाला व्यक्ति कई दिनों से उसकी नाबालिग लड़की को नहाते हुए छत से देखता है। शुक्रवार को उसकी दोनों बेटी किसी काम से घर से बाहर थी और वह घर में अकेली थी। सुबह 8 बजे के आसपास जब वह नहा रही थी तो छत से वह उसे देख रहा था। वह उसको छत से हट जाने को कहा तो गाली देने लगा। बाद में वह घर में घुसकर गला दबाकर दुष्कर्म किया। बाद में शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं। ऐसा मामला पाया गया तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

अवैध संबंध का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग

कसया। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला काे झांसा देकर दो बच्चे के पिता ने दुष्कर्म किया है। महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसएचओ कसया गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला हैं। दोनों बालिग है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलवा सुदामा निवासी व ग्राम प्रधान बांके सिंह के विरुद्ध न्यायालय सीजेएम कसया ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। न्यायालय ने हाटा कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया है कि 10 मई को आरोपी को कोर्ट में पेश करे। बेलवा सुदामा गांव निवासी बांके सिंह के विरुद्ध हाटा कोतवाली में दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी द्वारा गुहार लगाने के बाद उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया था। मुकदमा वादी द्वारा उच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखने के बाद आरोपी के याचिका को खारिज कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें