कसया। थाना क्षेत्र नरसर गांव की महिला ने थाने में तहरीर दी है। उसने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर अपने पति को कहीं अज्ञात जगह पर उठा ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार महिला मीरा देवी पत्नी संजय पटेल ने बताया कि उसका पति अत्यधिक शराब पीता है और दिमाग से भी मंदबुद्धि है। इसका फायदा उठाकर गांव के कुछ लोग उसके पति को बहला फुसलाकर कहीं उठा ले गए हैं। उन लोगों के घर जाकर पूछा तो परिवारीजनों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कसया के एसएचओ को प्रार्थना पत्र देकर पति की तलाश करने की गुहार लगाई। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता करा रहा हूं।