फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुदान पर मिलेगा सोलर पंप, करें आवेदन

Fri, 19 Jan 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजन के तहत सोलर पंप पर किसानों को अनुदान मिलेगा। यह जानकारी उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत क्षमतावार सोलर पंपों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया की ऑनलाइन बुकिंग करने की 20 जनवरी को दोपहर 12 से लक्ष्य की समाप्ति तक जिले का कोई भी किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षमता के सोलर पंप के लिए पांच हजार की टोकन मनी है। केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से अलग-अलग अनुदान की राशि निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन


00
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 23 को


पडरौना। निर्वाचाक नामावलियों का 23 जनवरी को अंतिम प्रकाशन होगा। एसडीएम/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अर्हता तिथि एक जनवरी 2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में नियत कार्यक्रम के अनुसार नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी के स्थान पर अब 23 जनवरी को होगा। संवाद

00

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आज
पडरौना। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी। एसडीएम/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर ने बताया कि समस्त विधानसभाओं के मतदेय स्थलों के नामों में संशोधन किया गया है। संशोधित मतदेय स्थल की सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


0


22 को सार्वजनिक अवकाश घोषित
पडरौना। अपर जिला मजिस्ट्रेट वैभव मिश्र ने बताया कि अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन के निर्देश पर अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्म भूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होना है। इसको देखते हुए निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस निर्देश के अनुपालन में 22 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। संवाद

00
कलश यात्रा कल
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के लालाछपरा गांव के तीहरवा टोले के पास स्थित घोरठ माई मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंदिर में माता की मूर्ति की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा होगा। यह जानकारी आयोजक रामाश्रय वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस निमित्त 20 जनवरी को क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में माता की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होगा। इस दौरान मृत्युंजय नाथ दूवे, मालिक दूवे, राकेश मोहन पांडेय, आशुतोष दूवे, रामप्रकाश वर्मा, युगल किशोर सिंह, संजय जायसवाल, अंशू वर्मा, कमलेश मद्धेशिया, अरविंद मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। संवाद
00
जरूरतमंदों को बांटे गर्म वस्त्र
कसया। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद गोरखपुर की ओर से संचालित दुलहिन जगन्नाथ कुंवरी इंटर कॉलेज टेकुआटार में बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य मनीष कुमार पांडेय ने गरीब व असहाय लोगों में गर्म वस्त्र का वितरण किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद गरीबों के हित में काम कर रहा है। ठंड में गरीबों व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को इस गर्म वस्त्र से राहत मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक योगेश चंद गोंड व संचालन बैजनाथ गुप्ता ने किया। इस दौरान गोपीनाथ, उपेंद्र पांडेय, दिनेश दीक्षित, राजेंद्र सिंह, मुकेश राव आदि मौजूद रहीं।
00
सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने जताई खुशी
कसया। भाजपा देहात मंडल कसया के अध्यक्ष रामायण कुशवाहा को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल रेलवे बोर्ड की ओर से कठकुइयां रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य नामित किए जाने पर लोगों ने खुशी जताई। मैनपुर केखदही चौराहे पर उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। रामायण कुशवाहा का माल्यार्पण किया। ग्राम प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान मैनपुर प्रभुनाथ प्रसाद, पूर्व प्रधान महेंद्र गुप्ता, राजकुमार पांडेय, वीरेंद्र यादव, विभूति कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें