फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति लिए किया कार्यक्रम, 10 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति लिए किया कार्यक्रम, 10 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

छितौनी। इंटर कालेज छितौनी के परिसर में सोमवार को शाम को हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन का मामला सोशल मीडिया में वायरल होने पर विद्यालय प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने आयोजक समेत 10 लोगों के खिलाफ केस महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी इंटर कालेज में सोमवार की शाम को शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन किया गया था। यह कार्यक्रम बुलहवा बाजार निवासी मेराज आलम की ओर से आयोजित था। हनुमानगंज की एसओ विभा पांडेय ने बताया कि रात में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें आयोजन के दौरान भीड़ जुटाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हरी प्रसाद गुप्ता व प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत विद्यालय में केवल शिक्षण की अनुमति प्रदान की गई है। इसके बावजूद इस तरह के आयोजन से संक्रमण फैलने का खतरा है। इसके आधार पर 10 लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

वहीं आयोजक मेराज आलम का कहना है कि कालेज परिसर में प्रति दिन सुबह व शाम को लोग दौड़ लगाने जाते हैं। वहां कोई भीड़ नहीं थी, बल्कि 20-25 की संख्या में ही लोग जुटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें