फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रचनाकारों के प्रोत्साहन से भोजपुरी का बढ़ेगा सम्मान

Mon, 11 Aug 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर के बिरला धर्मशाला सभागार में रविवार को भेजपुरी गीत संग्रह घमछईयां पुस्तक का विमोचन हुआ। यह पुस्तक गीतकार अश्वनी द्विवेदी द्वारा लिखित है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि भोजपुरी के सम्मान के लिए रचनाकारों, कवियों व लेखकों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। यह उनकी लिखी पुस्तकों की क्रय कर अध्ययन से ही संभव हो पाएगा। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि भोजपुरी के संवर्धन व विकास के लिए समन्वित प्रयास की जरूरत है। विमोचन कार्यक्रम को मजीबुल्लाह राही, ज्ञानवर्धन गोविंद राव, आरके भट्ट बावरा, कवि चंदेश्वर परवाना, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, संगीत सुभाष आदि ने संबोधित कर गीत संग्रह घमछईयां को भोजपुरी का संग्रह बताया। इस मोके पर मंटू पाठक और सुनील मिश्रा ने अश्वनी द्विवेदी की रचनाओं को सुनाकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार तिवारी व संचालन सच्चिदानंद पांडेय ने किया। अंत में अश्वनी द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें