पडरौना। नगर के उदित नारायण सभागार में शनिवार को सेवा पखवाड़ा के तहत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
सबसे पहले विकसित भारत विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में अदिति सोनी, नुसरत जहां, अखिल अंसारी कक्षा, अनन्या कुशवाहा, निर्भय रौनियार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद आत्मनिर्भर भारत विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में साजिया खातून, श्रुति सिंह, जानवी कसौधन, खुशी मद्धेशिया, देवाशीष शुक्ला और बोकल फॉर लोकल विषय पर आयोजित संवाद व संभाषण प्रतियोगिता में सृष्टि यादव, शेख ताहिर, शाकिबा खातून, निशा गुप्ता, लकी प्रजापति ने बेहतर प्रदर्शन किया। इन सभी प्रतिभागियों को डीआईओएस रविंद्र सिंह और प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने पुरस्कृत किया।
इस दौरान उप प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, मृगेंद्र राघव राव, शंकर शरण दूबे, डॉ. आलोक शुक्ल, अंकित मिश्र, चंद्रशेखर दीक्षित, रमेश कुमार, बृजेश कुमार, आलम शेख, रवि चौहान, बृजेश चौबे आदि मौजूद रहे।