खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डीएम।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
जटहां बाजार। कुश्ाीनगर के नेहरू स्पोर्टिंग क्लब मंसाछापर की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को गोरखपुर व आजमगढ़ के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम ने शुरुआत से आजमगढ़ पर दबाव बनाए रखा। पहले हॉफ में कोई सफलता नहीं मिलने पर मध्यांतर बाद गोरखपुर ने दो गोल मारकर मैच में जीत दर्ज की।
खेल का शुभारंभ डीएम आंद्रा वामसी ने पंडित अनिरूद्घ शुक्ल के चित्र पर पुष्पार्चन कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अच्छे खिलाड़ी के लिए खेल में हार-जीत मायने नहीं रखते है। अच्छे प्रदर्शन की हर जगह सराहना होती हैं।
उद्घाटन मैच के दौरान पहले हॉफ में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं किया जा सका। संघर्षपूर्ण मुकाबला देख दर्शक भी उत्साहित रहे। खेल के दूसरे हॉफ में गोरखपुर की टीम ने आजमगढ़ पर दबाव बनाना शुरू किया और एक गोल मारकर बढ़त बना ली। इसके बाद आजमगढ़ भी गोरखपुर पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन गोरखपुर के खिलाड़ियों की शानदार प्रदर्शन से आजमगढ़ के गोल पोस्ट में एक गोल और दागकर दो-शून्य से बढ़त बनाकर मैच में जीत दर्ज की। मैच के निर्णायक प्रभात मिश्र रहे, जबकि संचालन राकेश श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, सिद्धार्थ कुशवाहा, राजीव मिश्र, दिनेश चौधरी, धर्मेंद्र मंसूरी, राकेश श्रीवास्तव, अतहर हुसैन, आलोक चौबे, संदीप मिश्र, अजय मिश्र आदि मौजूद रहे।