फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अभी दो दिन और झेलनी पड़ेगी परेशानी,रावा हो रहा ट्रांसफार्मर

Sat, 27 Apr 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कसया 132 बिजली केंद्र से पडरौना, कसया शहर समेत छह बिजली उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति होती है। एक सप्ताह पहले 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। बारी-बारी से एक ही ट्रांसफार्मर से बिजली दी जा रही है। तय शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिलने से गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है और रावा हो रहा है। अभी सुचारू रूप से आपूर्ति बहाल होने में दो दिन लगेगा।
विज्ञापन

कसया में 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को बदल दिया गया। लेकिन अभी बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आई है। इसको रावा किया जा रहा है, जिसमें दो दिन का समय लगेगा। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता राकेश मोहन ने बताया कि जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। इसे रावा किया जा रहा है। रविवार की देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल होने की उम्मीद है। क्यों कि अचानक ट्रांसफार्मर पर एक साथ लोड नहीं दिया जा सकता है। अभी दूसरे ट्रांसफार्मर से ही बिजली आपूर्ति बारी-बारी से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें