फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली कटौती से मिलेगी निजात, लगेंगे दो नए ट्रांसफॉर्मर

Tue, 16 Jan 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर और क्षेत्र के लोगों को आने वाले दिनों में बिजली समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। यहां 160 एमवीए के दो नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पुराने उपकरणों को बदलकर नया लगाया जाएगा।
विज्ञापन


हाटा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बिजली सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के लिए 13 करोड़ एक लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। नगर के पट्टन में स्थित उपकेंद्र में ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम होने से लाइन ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। इस समस्या से नगर के लोगों को निजात दिलाने के लिए

हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिलकर समस्या से अवगत कराया था। विधायक ने गर्मी के दिनों में अघोषित बिजली कटौती से हाटा क्षेत्र को निजात दिलाने की मांग की थी। इसे संज्ञान में लेकर हाटा उपकेंद्र को 220/132 केवीए के परिवर्तक क्षमता वृद्धि कार्य के लिए 13 करोड़ 01 लाख रुपये शासन की ओर से जारी किए गए हैं। इससे हाटा में उत्पन्न होने वाली बिजली समस्या से आम जनमानस को निजात मिलेगी।
विज्ञापन


हाटा विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ पीके जायसवाल ने बताया कि सोमवार को शासन की ओर से हाटा बिजली घर की क्षमता वृद्धि के लिए जो 13 करोड़ एक लाख रुपये स्वीकृत हुआ है, उससे हाटा में बिजली सप्लाई के लिए 160 एमवीए के दो नए ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। अभी हाटा के लिए कसया से बिजली सप्लाई आती है। दूरी अधिक होने की वजह से गर्मी में काफी दिक्कतें होती है। ये दोनों ट्रांसफार्मर पट्टन उपकेंद्र में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें