फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीएम और सीडीओ ने पूर्व सैनिक व उनके परिजनों को किया सम्मानित

Mon, 15 Jan 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट कार्यालय में भूतपूर्व सैनिकों के परिजनों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र  भेंट करते डीएम
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट कार्यालय में रविवार को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया गया। डीएम और सीडीओ ने भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की सेवाओं के सम्मान और मान्यता के प्रतीक के रूप में प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। डीएम व सीडीओ ने वीर नारियों और परिजनों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, गरिमा, सोनारी देवी, सीमा मिश्रा, श्रीधर मिश्रा, शम्भूनाथ यादव, इंदल यादव, मेजर डाॅ. महेश बरनवाल, कैप्टन डीएस पांडेय, कैप्टन शमशुद्दीन, सूबेदार हरेंद्र राय, हवलदार अनिल सिंह, एसपी गुप्ता, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीडीओ कल्पना मिश्रा, देवेंद्र नाथ गुप्त, प्रभाकर नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
सैनिक दिवस की पूर्व संध्या पर 111 सैनिकों का हुआ सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। क्षेत्र के भठही राजा जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में रविवार को सैनिक दिवस की पूर्व संध्या पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की ओर से 111 सैनिकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पडरौना सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि भारतीय सैनिक हमारे देश के सच्चे नायक हैं वे दिन रात सीमाओं पर रक्षा करते है और दुश्मनों के हमलों से हमारी रक्षा करने के लिए अपने जीवन तक का भी बलिदान कर देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीपीजीसी पूर्व प्राचार्य डाॅ. डीएस तिवारी ने की। समारोह में क्षेत्र के करीब 25 गांवों के सेना में कार्यरत एवं सेवानिवृत 111 सैनिकों का सम्मान किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

संचालन धीरज राव ने किया। डॉ. हरिओम मिश्रा ने आभार जताया। इस दौरान ग्राम प्रधान सुबाष कांदू, चंदेश्वर शर्मा परवाना, शंभू राव, चंद्रिका शर्मा, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, कृष्णमोहन, हरेंद्र, पेषकार,अमरनाथ मद्धेशिया, रामाश्रय, आनंद राय, मोहन, मुकेश , देवानंद, आदित्य पाडेंय, मीरा बहन आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें