फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इराक में फंसे युवक की पत्नी ने लगाई मदद की गुहार

Thu, 01 Feb 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। महिला ने इराक में फंसे पति को वहां से स्वदेश बुलाने की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि बीते कई माह से युवक का संपर्क उनके परिजनों से ठीक से नहीं हो पा रहा है। इससे परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के धोकरहा टोला चकदहवा थाना बरवापट्टी निवासी सीता देवी ने प्रवासी मदद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिए गए पत्र में कहा कि उनके पति बिजली प्रसाद इराक देश के एक कंपनी में इलेक्ट्रिशियन बीजा पर कार्य करने के लिए गए हैं। करीब साढ़े चार वर्ष हो गएए हैं, लेकिन कम्पनी उन्हें वापस नहीं भेज रही है। कंपनी ने बीते दो माह का वेतन भी रोक लिया है। वहां पति काफी डरे और सहमे हैं। यहां घर पर परिवार के लोग परेशान हैं। उन्होंने पति को घर बुलाने की गुहार लगाई है। वहीं पत्र मिलने के बाद संस्था के लोग कार्रवाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें